YDMS चर्चा समूह

Thursday, February 26, 2015

बजट की सराहना में मुलायम उवाच

बजट की सराहना में मुलायम उवाच 
बात चौंकाने वाली है! समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज रेल बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें नयी रेलगाड़ियों की घोषणा जैसे लोकप्रिय उपायों से बचा गया है और रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने गत बजट में शुरू की गई परियोजनाओं को, पूरा करने पर ध्यान देकर अच्छा कदम उठाया है। भाजपा सरकार के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि मुलायम सिंह ने बजट की आलोचना करने की बजाय, इसके कुछ उपायों की सराहना की है, क्योंकि सरकार के इस पहले पूर्ण रेल बजट पर, विपक्षी पार्टियों के साथ शिवसेना जैसे सहयोगी दलों का रूख सकारात्मक नहीं रहा। 
संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए मुलायम सिंह ने कहा, ‘‘बढ़िया काम हुआ है। उन्होंने (प्रभु ने) नयी योजनाओं की घोषणा नहीं की और गत उपायों को व्यव्हार में लाने पर बल देने की बात कही। यदि वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।’’ उन्होंने कहा कि विगत बजटों में रेलवे मंत्रियों ने जो घोषणाएं की थीं, उनमें से कुछ तो 15 वर्ष से ही लंबित हैं। स्थिति यह है कि भूमी का अधिग्रहण तो कर लिया गया है, किन्तु परियोजना नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बजट घोषणाओं से संतुष्ट हूं।’’
कांग्रेस द्वारा बजट की आलोचना करने के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस बात से रुष्ट हैं कि उनके राज्य उत्तर प्रदेश के लिए किसी नये प्रस्ताव की घोषणा नहीं की गई है, उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के साथ सदा भेदभाव होता रहा है। 
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का
सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक

No comments: