श्रद्धांजलि: फिल्म जगत का सदाबहार नायक जो सदा के लिए एक सो गया.....
देवानंद फिल्म जगत के तब सदाबहार नायक रहे जब 'एक्शन नहीं एक्टिंग व् कथानक' प्रमुख थे ! अब से 25 वर्ष पूर्व हो 50 वर्ष पूर्व,,उनकी फिल्मों का आनंद बच्चों से वृद्ध महिला व् पुरुष सामान रूप से उठाते थे ! 'मुनीमजी', 'पेइंग गेस्ट', 'तेरे मेरे सपने','गाइड', 'फंटूश', 'हम दोनों', 'बंबई का बाबू' और बहुत बाद तक अपनी विशिष्ठ अदाओं से वे दर्शकों के दिलों पर छाये रहे ! हाल ही में देव आनंद को जुहू में एक समारोह में फिर से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ! 88 वर्ष की आयु में भी वे स्वस्थ और उर्जावान रहे ! 'आरोप पत्र' के निर्माण में अंत तक सक्रीय भूमिका का निर्वहन करने में व्यस्त रहे ! दर्शकों को अपनेसे बांध कर रखने की जो क्षमता उनमें थी वह केवल अमिताभ बच्चन के अतिरिक्त अन्य किसी में नहीं है, विशेषकर नै पीडी के फिल्म नायक तो नायक नहीं खलनायक ही हैं !वे निश्चित ही एक आदर्श चरित्र, कार्य समर्पित एवं देश व् समाज निष्ठ कलाकार थे ...सदा जिंदा दिल ऊर्जावान रहे इतने अच्छे कलाकार को भाव भीनी श्रधांजलि ..वो सब के दिलो मे सदा मुस्कान बिखेरते रहेगे..-तिलक संपादक युगदर्पण. 09911111611
No comments:
Post a Comment