YDMS चर्चा समूह

Saturday, August 28, 2021

गूगल मशीन क्या अर्थ अनर्थ करता है?

गूगल मशीन क्या अर्थ अनर्थ करता है👀?
गूगल क्या है? भावना हीन ऐसी मशीन, जो हिंदी में लिखे को अनावश्यक भाषान्तरण से कुअर्थ और अनर्थ कर दे। जैसे गू गल जाए तो दुर्गंधयुक्त हो जाता है। यह न तो भारत के नियमों को मानता है, उस पर अपनी चलाता है। शाब्दिक अनुवाद वाक्य की रचना और भावनाओं को व्यक्त नहीं आहत करता है। हिन्दी को अनावश्यक अंग्रेजी और फिर पुनः हिन्दी करने का क्या अर्थ है? पुराने संग्रहित पोस्ट संग्रहालय से, उसके मूल रूप/शब्दों को लिया जाना चाहिए था। ऐसी समस्याओं को सहस्त्रों पुराने लेखक भुगत रहे होंगे!? ऐसे उन सभी का प्रतिनिधित्व करते हुए, लगता है कि भारत का अपना स्थानीय गूगल विकल्प हो, जो हमारे इतिहास, वर्तमान लेखन संस्कृति को प्रभावी ढंग से, यथावत संजोए रखने में सहायक हो। 
तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार -युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑  
नकारात्मक भांड मीडिया जो असामाजिक तत्वों का महिमामंडन करे, उसका सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प, प्रेरक राष्ट्र नायको का यशगान -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS - तिलक संपादक

No comments: