*अब राज्यसभा चुनाव 2022:-*
उप्र, राजस्थान, पंजाब, बिहार सहित वो राज्य जहां अगस्त से पूर्व खाली होंगे कुल 70 राज्यसभा स्थान
*युदस नदि 24 मार्च 2022:*
Rajya Sabha: उप्र सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के पश्चात् अब अप्रैल से अगस्त के बीच उप्र, राजस्थान, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों से कुल मिलाकर 70 राज्यसभा स्थानों पर चुनाव होना है।
इसे लेकर गतिविधियां तीव्र हो गई है। अप्रैल से अगस्त के बीच उप्र (UP), राजस्थान (Rajasthan), पंजाब (Punjab), बिहार (Bihar), उत्तराखंड (Uttarakhand) सहित कई राज्यों से कुल मिलाकर 70 राज्यसभा स्थानों (Rajya Sabha Seats) पर चुनाव होना है। इस मध्य उप्र, पंजाब और उत्तराखंड के 19 राज्यसभा स्थान खाली होंगे।
उत्तर प्रदेश- उप्र से चार जुलाई को 11 राज्यसभा के स्थान खाली होंगे। अब राज्य के विधानसभा चुनाव परिणामों का प्रभाव इस बार के राज्यसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। विशेष कर भाजपा के लिए न केवल सत्ता बचाना एक लक्ष्य होगा बल्कि इसके साथ ही एक बड़ा बहुमत प्राप्त करना भी पार्टी का लक्ष्य होगा।
संबंधित समाचार
Bihar Politics: MLC चुनाव से पूर्व भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का मार्ग, ये हैं निकाले गए दो बड़े नेता-
UP MLC Election 2022: बांदा-हमीरपुर में भी भाजपा की निर्विरोध विजय निश्चित, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने वापस लिया नाम
पंजाब में आम आदमी पार्टी के पांचों राज्यसभा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत, 31 मार्च को होना था चुनाव
बिहार- सात जुलाई को बिहार से राज्यसभा के पांच स्थान खाली हो रहे है। इसमें भाजपा कोटे के दो स्थान, जदयू कोटे का एक स्थान, राजद कोटे का एक स्थान और शरद यादव का एक स्थान खाली हो रहा है। वर्तमान विधानसभा की संख्या के अनुसार देखा जाएगा तो इस बार भाजपा को दो, जदयू को एक और राजद को दो स्थान मिलने का अनुमान है।
पंजाब- विधानसभा चुनावों के बाद दो अप्रैल में पंजाब में पांच राज्य सभा स्थान खाली होंगे। चार जुलाई को पंजाब में दो और राज्यसभा स्थान खाली हो रहे हैं। ऐसे में वर्तमान विधानसभा चुनाव के परिणाम का सीधा प्रभाव आगामी राज्यसभा चुनाव पर पड़ेगा। इनमें से तीन स्थान अभी अकाली दल पास में है।
उत्तराखंड- यहां से राज्यसभा का केवल एक स्थान खाली हो रही है। ये स्थान भी चार जुलाई को खाली होंगे।
मध्य प्रदेश- राज्य में 29 जून को राज्य सभा के तीन स्थान खाली हो रहे हैं। इसमें से दो स्थान भाजपा के हैं जिसपर एमजे अकबर और संपतिया उइके सांसद हैं। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के विवेक तन्खा का भी स्थान खाली हो रहा है। यदि विधानसभा में वर्तमान संख्या को देखा जाए तो आगे दो भाजपा और एक कांग्रेस के कोटे में बनी रहने का अनुमान है।
राजस्थान- राजस्थान से राज्यसभा के चार स्थान खाली हो रहे हैं। ये चारों ही भाजपा कोटे के हैं जो कि चार जुलाई को खाली होंगे। भाजपा के राज्य सभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, राम कुमार वर्मा, हर्ष वर्धन सिंह और अल्फोंस कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
- तिलक युगदर्पण मीडिया समूह YDMS - संपादक
No comments:
Post a Comment