YDMS चर्चा समूह

Wednesday, January 6, 2016

मुफ्ती ने दी जम्मू कश्मीर को सुकून की राह: मोदी

मुफ्ती ने दी जम्मू कश्मीर को सुकून की राह: मोदी 
तिलक  
07 
जन 16 नदि 
Image for the news resultप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके न रहने से देश और जम्मू कश्मीर में एक शून्य पैदा हो गया है और सुकून की राह पर आगे बढ़ाने वाले इस नेता की कमी खलेगी।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा ‘‘मुफ्ती साहब ने अपने नेतृत्व के माध्यम से जम्मू कश्मीर को सुकून की राह पर आगे बढ़ाया। हम सभी को उनकी कमी खलेगी। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।’’ उन्होंने कहा ‘‘मुफ्ती साहब एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व थे। राजनीतिक परिदृश्य में, अपने लंबी राजनीतिक यात्रा में उनके कई प्रशंसक थे।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से एक बहुत बड़ा शून्य देश में और जम्मू कश्मीर में पैदा हो गया है, जहां के लोगों के जीवन पर उनके अनुकरणीय नेतृत्व का गहन प्रभाव है। 
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक
संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक

No comments: